कर्नाटक: बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें, परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
कर्नाटक परिवहन निगमों के कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसले से प्रदेश में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य के सभी चार सड़क...


कर्नाटक परिवहन निगमों के कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसले से प्रदेश में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य के सभी चार सड़क...
कर्नाटक परिवहन निगमों के कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसले से प्रदेश में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य के सभी चार सड़क परिवहन निगमों KSRTC, BMTC, NWKRTC और KKRTC के परिवहन कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
राज्य परिवहन निगमों के कार्मचारियों के हड़ताल पर जाने से डिपो से बस नहीं निकल रही हैं। बसों के बिना लोगों को यातायात में काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से अनजान ग्रामीण इलाकों से आए लोग स्टेशनों पर बैठे हैं।
बस सेवाएं पूरी तरह बंद होने से बस स्टैंडों पर यात्री परेशान नजर आए। बहुत लोग मजबूरी में निजी बसों और वाहनों का सहारा ले रहे हैं। कर्मचारी संघ इस बार अड़े हैं कि उन्हें 38 महीने का बकाया भुगतान किया जाए और 1 जनवरी 2024 से वेतन वृद्धि लागू की जाए।
हालांकि, कर्नाटक सरकार की ओर से इन कर्मचारियों को मनाने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी सोमवार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से मिले, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद 5 अगस्त को कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।