हिमाचल: सेना बनी देवदूत, किन्नौर के बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला

  • whatsapp
  • Telegram
हिमाचल: सेना बनी देवदूत, किन्नौर के बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला
X



भारतीय सेना एक बार फिर देवदूत बनकर सामने आई है। सेना ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सेना ने लॉजिस्टिक ड्रोन का उपयोग करते हुए इस बचाव अभियान को सफल बनाया।

बुधवार को ऋषि डोगरी घाटी के ऊँचाई वाले इलाकों में बादल फटने से आई बाढ़ ने सतलुज नदी पर बने पुल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक व्यक्ति भी घायल हो गया। किन्नौर के पुलिस अधीक्षक से अनुरोध प्राप्त होने पर सेना ने तुरंत मानवीय सहायता और आपदा राहत दल को तैनात किया।

दल ने फंसे हुए नागरिकों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। किन्नौर जिले में होजिस लुंगपा नाला भारी बारिश से उफान पर आ गया था। यह घटना बुधवार शाम 7 बजे हुई। बताया गया कि यह स्थल सीपीडब्ल्यूडी के अधीन गंगथांग ब्रालम की ओर एक सक्रिय सड़क निर्माण क्षेत्र था।

पुलिस अधीक्षक से तत्काल अनुरोध प्राप्त होने पर सेना ने तुरंत एक मानवीय सहायता और आपदा राहत दस्ता तैनात किया। भारतीय सेना ने इस अभियान में सहायता के लिए आधुनिक टूल्स का इस्तेमाल किया, जिनमें लॉजिस्टिकस ड्रोन हाई एल्टीड्यूड प्रणाली भी शामिल थी। एक बयान में कहा कि जलस्तर कम होने के बाद फंसे हुए लोगों को उनके मूल स्थान पर वापस लाने की योजना बनाई जा रही है।

Next Story
Share it