राजा अयोध्या व राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, अयोध्या में भावभीनी अंतिम यात्रा
राजा अयोध्या और राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन हो गया, उन्हें अयोध्या वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनका...


राजा अयोध्या और राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन हो गया, उन्हें अयोध्या वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनका...
राजा अयोध्या और राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन हो गया, उन्हें अयोध्या वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनका पार्थिव शरीर राज सदन से अंतिम यात्रा पर निकला, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, अयोध्या प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव सहित भाजपा नेता, संत-महंत और अयोध्यावासी शामिल हुए।
उन्होंने राज सदन में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद, बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी, पवन पांडे, खाद्य मंत्री सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और पूर्व सांसद लल्लू सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।