गाजियाबाद में खतरे के निशान से ऊपर यमुना
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 3.21 लाख...


X
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 3.21 लाख...
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 3.21 लाख क्यूसेक पानी देर रात तक लोनी पहुंचेगा। निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है, खेत जलमग्न हैं और कुछ घरों तक पानी पहुंच चुका है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। NDRF और सिंचाई विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। ADM फाइनेंस सौरभ भट्ट ने बताया कि राहत सामग्री तैयार है, बाढ़ चौकियों पर अधिकारी तैनात हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
Next Story