पंजाब में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, हज़ारों लोग बेघर
पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है। भारी बारिश और नदियों के उफान ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है, जिससे हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। पंजाब के...


X
पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है। भारी बारिश और नदियों के उफान ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है, जिससे हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। पंजाब के...
पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है। भारी बारिश और नदियों के उफान ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है, जिससे हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। पंजाब के सीमावर्ती ज़िलों में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें डूब गई है और कई गांवों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। 1.5 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं।
फिलहाल पंजाब समेत कई राज्यों में राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन हर संभव मदद करने की कोशिश में जुटा हुआ है। अमृतसर में 35 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, फ़िरोजपुर में 24 हजार से ज़्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य से अब तक करीब 15 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। पंजाब के सभी 23 जिले अब बाढ़ से प्रभावित हैं।
Next Story