मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ
X



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकनायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनजाति समुदाय को समाज और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने केलिए अभियान चला रही है। जितनी भी जनजातियां उत्तर प्रदेश के अंदर हैं, उन सभी जनजातियों को उनका अधिकार प्राप्त हो और उन्हें सिचुएशन के लक्ष्य तक पहुंचाने की दिशा में सरकार कार्य करेगी।

इसमें थारो, मुसहर, चेरो, बुक्सा, सहरिया, कोल या फिर गौड़ जितने भी जनजातियां हैं, इन सभी जनजातियां को शासन की सभी प्रकार की योजनाओं उसे पूरी तरह आच्छादित करने के लिए सरकार ने एक मिशन मोड पर अभियान चलाया। 18 नवम्बर तक चलने वाले जनजाति भागीदारी उत्सव में कलाकार सहभागिता की दृष्टि से अरुणाचल प्रदेश, भागीदार राज्य के रूप में सम्मिलित हो रहा है। उत्सव में 18 राज्यों के लगभग 600 ख्याति प्राप्त जनजातीय कलाकार अपने पारंपरिक नृत्य, गीत और वाद्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक एकता का संदेश देंगे। इस दौरान पारंपरिक व्यंजन, जनजातीय हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, लोक चित्रकला और जनजातीय आभूषणों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Next Story
Share it