दीपावली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
रुपईडीहा थाना परिसर में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना...

रुपईडीहा थाना परिसर में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना...
- Story Tags
- Peace Committee
रुपईडीहा थाना परिसर में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने दिपावली पर्व को आपसी भाईचारे के साथ सादगी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की । प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि त्यौहार मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। साथ ही कहा कि दीपावली खुशी प्यार और शांति का पर्व है। पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है।
प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी । कार्यक्रम का संचालन डॉ0 एसोसिएसन रुपईडीहा के अध्यक्ष डॉ0 सनत कुमार शर्मा ने किया।इस दौरान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के प्रधान, ब्यापारी,संभ्रांत लोग, समाजसेवीयो के साथ पत्रकार गण उपस्थित रहे ।





