राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर फिलेटली "डाक टिकट संग्रह कार्यशाला का हुआ आयोजन
ब्लूमिंग रोज एकेडमी, नेहरू नगर देवरिया द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अर्न्तगत फिलेटली "डाक टिकट संग्रह...

ब्लूमिंग रोज एकेडमी, नेहरू नगर देवरिया द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अर्न्तगत फिलेटली "डाक टिकट संग्रह...
ब्लूमिंग रोज एकेडमी, नेहरू नगर देवरिया द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अर्न्तगत फिलेटली "डाक टिकट संग्रह पर कार्यशाला एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा सांइस प्रोजेक्ट्स का प्रर्दशनी लगाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्या मिस अंजली यादव व प्रबंधक विजय पटेल ने मुख्य अतिथि डॉ० सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया।
अर्न्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेता हिमांशु कुमार सिंह की देख-रेख में डाक टिकट का प्रदर्शनी लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजादी से जुड़ें स्वाधीनता संग्राम सेनानियों पर डाक टिकट, सिक्के, रुपये व मूर्तियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय परिवार के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपने हुनर व प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होनें कहा कि स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और गाँधी जी पर डाक टिकटों का संग्रह आजादी की पूरी कहानी को समेटे हुए है। ऐसी प्रदर्शनी विद्यालय के बच्चों में ज्ञानवर्द्धन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से भी परिचय कराता है।
प्रदर्शनी को दिखाते हुए हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि एक डाक टिकट किसी भी देश का नन्हा राजदूत की तरह होता है जो उस देश की संस्कृति, परम्परा व विकास का वाहक होता है, जिसमें समस्त कहानियाँ छिपी रहती है। बच्चों को किसी न किसी प्रकार के शौक से जरूर जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगण संत विनोवा पी०जी० कालेज के प्रवक्ता श्री विवेक मिश्र जी तथा संस्थाध्यक्ष व पूर्व खण्ड विकास अधिकारी श्री रामरक्षा दास पटेल जी द्वय ने कार्यक्रम की सराहना करते अद्भुत बताया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, भाजना नेता अजय उपाध्याय, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, ई० आर के० श्रीवास्तव, डा० अजय पाण्डेय, दूर्गेश पाण्डेय एवं विद्यालय के शिक्षक गण मिस अनुप्रिया पटेल, वर्षा रौनियार, अर्पूवा सिंह, पूजा मद्धेशिया, निधि बरनवाल, खुशनुमा खातून, रुख्सार बानो, शमा परवीन, मनीषा यादव, अमरेन्द्र गुप्ता, अभिषोक शर्मा, अभिनीत श्रीवास्तव, अजय यादव, दुर्गेश तिवारी, उमेश सिंह, धनन्जय शर्मा, सोमनाथ तिवारी, मनोज गुप्ता, रंजीत सिंह, पवन मौर्या, मरियम खातून व प्रमिला प्रसाद उपस्थित रहें।





