पंजाबी समाज ने ढोल की थाप पर भांगड़ा कर मनाया लोहड़ी पर्व

  • whatsapp
  • Telegram
पंजाबी समाज ने ढोल की थाप पर भांगड़ा कर मनाया लोहड़ी पर्व
X

सहारनपुर। मटिया महल स्थित श्री कॉम्लेक्स में आज शाम पंजाबी महा संगठन के तत्वावधान में बड़े धूम धाम से ढोल की थाप पर भांगड़ा करते व हँसी के रसगुलों के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा नेता योग चुग ने लोहड़ी के लोकगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात रवि बख्शी ने लोहड़ी क्यो मनाई जाती हैं इसपर प्रकाश डालते हुए सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा दूल्हा भठी वाला गीत पर सभी को नचाया और चुटकलों से गुदगुदाया।

व्यापारी नेता रवि जुनेजा ने सभी को बधाई देते चुटकले सुनाकर खूब हंसाया। इनके अलावा डॉ. के. के खन्ना, किशन लाल ठक्कर, विवेक मनोचा, दिनेश सेठी,ने भी सभी साथियों को लोहड़ी की वधाई दी।अध्यक्षता करते हुए प्रधान योगेश दुआ ने कहा सभी के घरों में ढ़ेरो खुशियां आती रहे सभी के व्यापार में बरकत आये और मिलजुलकर त्योहार मनाते रहे।

सफल संचालन मदन लाम्बा ने किया। सभी ने मिलकर लोहड़ी माता की अग्नि प्रज्वलित की व पॉपकार्न, रेवड़ी, मूँगफली की आहुति देते हुए परिक्रमा की। इस पावन अवसर पर मुरली खन्ना, दर्शन लाल टक्कर, राज कुमार नरूला, मिंटू बजाज, मनोज विज, भारत खन्ना, खैराती लाल चौहान, सूरज ठक्कर, आदर्श भंडारी आदि कहीं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:    BhangraLohri
Next Story
Share it