सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर मुकदमा दर्ज
स्थनीय क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसमें पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने...


स्थनीय क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसमें पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने...
स्थनीय क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसमें पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता पर पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि 8 साल पहले उसकी दूसरी शादी पिंटू गौतम के साथ हुई थी। तब उसकी बेटी 8 साल की थी। आरोप है कि पिंटू आदतन शराबी और अपराधी प्रवृति का है। उसकी नियत प्रार्थी की बेटी के प्रति ठीक नहीं थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। आरोप है कि 26 जनवरी को वह काम पर गई, तब घर पर पति पिंटू व 11 वर्षीय बेटी घर पर थे। काम से लौटने पर बंद कमरे में बेटी रो रही थी। बेटी से बात की तो उसने आपबीती बताई। आरोप है कि पिता ने बेटी से गलत काम किया।
इस बात का विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से भयभीत प्रार्थी ने अपनी बेटी को लेकर आजमगढ़ स्थित मायके चली गई। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ गौराबादशाहपुर थाने पहुंची और घटना के संबंध में तहरीर दी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी पिता की गिरफ्तार कर लिया गया है। उचित कार्यवाही की जायेगी।