पथरदेवा में होगा 18 को होगा स्वीप कार्यक्रम

  • whatsapp
  • Telegram
पथरदेवा में होगा 18 को होगा स्वीप कार्यक्रम
X

पथरदेवा विकास खंड के रविंद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय पथरदेवा में 18 नवम्बर 2021 को स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता बनकर अपनी सहभागिता शुनिश्चित करने के लिए महा विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिन छात्रों की आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो जाएगी वे मतदाता बनने के लिए अर्ह होंगे। कॉलेज स्तर पर इस कार्य के लिए प्राचार्य डॉ0 सतीश उपाध्याय द्वारा श्रीमती एकता वर्मा को नोडल नामित किया गया है। उक्त कार्यक्रम 18 नवम्बर 2021 को विद्यालय में 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। विद्यालय नोडल एकता वर्मा द्वारा उक्त कार्यक्रम की जानकारी छात्रों के मध्य देते हुए नोटिस चस्पा करवा दिया गया।

Next Story
Share it