उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता उब चुकी है-लक्ष्मी ध्रुव

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता उब चुकी है-लक्ष्मी ध्रुव
X

देवरिया। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता के लिए वृहस्पतिवार को रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्षों एवं जिले के पदाधिकारियों के साथ विधान सभा की पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की राज्य मंत्री डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में पर्यवेक्षक ने बूथ स्तर तक कमेटी बनाने एवं गांव गांव तक कांग्रेस के कार्यकर्ता बनाने के महत्वपूर्ण गुण सिखाए।

राज्य मंत्री डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता उब चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है सरकार सिर्फ सांप्रदायिकता की बात करती है। झूठे विज्ञापनों पर प्रदेश की एक बड़ी पूंजी खर्च कर अपनी पीठ थपथपा रही है। ऐसे में हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में संघर्ष करने एवं उनके घोषणा पत्र से आम आवाम की आश कांग्रेस से जग चुकी है अब बारी कांग्रेस की है । बैठक में प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी कौशल त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधान सभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आनन्द देव गिरि, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम प्रजापति,भटनी अध्यक्ष सत्यप्रताप मिश्र अंशू, सुनील द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन, संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, भरत मणि त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Story
Share it