जफराबाद क्षेत्र में अराजक तत्वों का हौंसला बढ़ा

  • whatsapp
  • Telegram
जफराबाद क्षेत्र में अराजक तत्वों का हौंसला बढ़ा
X

स्थानीय थाना अंतर्गत किरतापुर बरैया गांव में बीती रात को आयोजित शादी समारोह में गांव के कुछ युवकों ने नशे में धुत होकर बारातियों के खाने-पीने के सामान के नष्ट करते हुए कुएं में फेंका। साथ ही मना करने पर दबंगों द्वारा मारपीट करके कई लोगों को घायल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जिलेदार हरिजन की लड़की की शादी बीती रात 14 नवंबर को थी। द्वार पूजा लगने के बाद बारातियों द्वारा जब भोजन करने के लिए आए तो इसी बीच गांव के कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर बारातियों के खाने-पीने के सामान को नष्ट कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ युवक को शरारती लोगों द्वारा जमकर मारपीट कर दिया गया जिसे बचाने में गोलू, वीरू, मोनू, शंकर को भी चोट आयी। बीच-बचाव करते समय आरोप है कि किसी रिश्तेदार के सोने की अंगूठी गायब हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल देखना अब यह है कि क्या ऐसे शरारती लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करती है या नहीं?

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भोले व कुमकुम ने मारी बाजी

जौनपुर। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल के भोले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस पर उसे पुरस्कृत किया गया। इसके पहले जफराबाद क्षेत्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2021 का कार्यक्रम हुआ जिसके बाबत पुरस्कार वितरण समारोह केपी पांडेय इण्टर कालेज जफराबाद के प्रांगण में हुआ। इस मौके पर जूनियर वर्ग में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र भोले राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कुमकुम निषाद प्रैक्टिस ट्यूटोरियल जफराबाद को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. शंकराचार्य तिवारी व संचालन शैलेश ने किया। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, जेपी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Next Story
Share it