एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग ने लिया क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग

  • whatsapp
  • Telegram
एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग ने लिया क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग
X

राजधानी के कई क्षेत्रों में लगातार एकमुश्त समाधान योजना के तहत चल रहे कार्यक्रम के मद्देनजर कार्य करते हुए विद्युत विभाग द्वारा धनतेरस पर्व के अवसर पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शिवपुरी चिनहट अंतर्गत क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों एवं सभासदों के सम्मेलन का आयोजन उपकेंद्र पर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्युत बिल के एकमुश्त समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पहुंचाना रहा, इसके साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं एवं भविष्य की योजनाओं जैसे नए बिजली घरों के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों द्वारा बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने पर क्षेत्रीय अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजली विभाग से अधीक्षण अभियंता अजय मिश्र, अधिशासी अभियंता अखिलेश सिंह, उपखंड अधिकारी राहुल शर्मा, अवर अभियंता सूरज वर्मा व सुबोध यादव एवं जनप्रतिनिधियों में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के लखनऊ जिला अध्यक्ष अमित राज यादव व क्षेत्रीय सभासद अरुण राय, ग्राम प्रधानो में नौबस्ता से विवेक वर्मा,अनोरा कला अमित राज यादव, गोयला गांव वीरेंद्र यादव,उत्तर्धौना संदीप सिंह, सराय शेख से दिलीप, धावा से भैरव सिंह यादव, जुग्गौर से राम मनोहर यादव व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Story
Share it