रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव......
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली रेलवे क्रासिगं के पास मगंलवा की दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत हो गयी।पुलिस के काफी प्रयासो के...

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली रेलवे क्रासिगं के पास मगंलवा की दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत हो गयी।पुलिस के काफी प्रयासो के...
- Story Tags
- Railway Track
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली रेलवे क्रासिगं के पास मगंलवा की दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत हो गयी।पुलिस के काफी प्रयासो के बाद भी मृतका की शिनाख्त नही हो सकी।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त के लिये पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के अतरौली रेलवे क्रासिगं के पास मगंलवार की दोपहर साढे बारह बजे के रेलवे ट्रैक के किनारे एक 35वर्ष के करीब अज्ञात महिला को सिर में चोट के साथ खून से लतपथ मरणासन्न हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस की मदद से महिला को सीएचसी लेकर गयी,जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने आस-पास के गांवो के लोगो को बुलाकर मृतका के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही,जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त के लिये शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।।इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया मृतका ने आसमानी कलर की साड़ी व आसमानी कलर का पत्तीदार ब्लाउज पहन रखा था,दोनो पैरो में चांदी के पायल व उगलियो में तीन-तीन चांदी की बिछिया के साथ ही कानो में सोने के टप्स व नाक में सोने की बालि पहन रखी थी,पहनावे से देखने में मृतक महिला किसी अच्छे घर की लग रही थी,पुलिस ने ट्रेन में यात्रा के दौरान गिरकर महिला की मौत की आंशका जताई है।





