मानक विहीन निर्माण को लेकर ग्रामीणों आक्रोश

  • whatsapp
  • Telegram
मानक विहीन निर्माण को लेकर ग्रामीणों आक्रोश
X

विकास खण्ड बलहा क्षेत्र के ग्राम सभा पतरहिया में स्थापित राजकीय हाई स्कूल को जाने वाले मुख्य मार्ग में बन रही इंटरलॉकिंग रोड व पुलिया निर्माण का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी ईंट रोडें के बिना निर्माण का मामला तो कभी बिना मसाले के निर्माण का मामला सड़क निर्माण में मानक की धज्जियां उडाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग रोड एवं पुलिया निर्माण मानक के अनुसार न बनाने एवं निर्माण कार्य में पीले ईंट का प्रयोग किया जाने पर विरोध करते हुये वीडियो बना कर वायरल कर दिया जिसमें सभी कमियों को स्पष्ट ग्रामीणों ने दिखाया व बताया है। जो मार्ग का निर्माण मानक विहिन रूप से हो रहा है वहीं से कुछ सौ मीटर की ही दूरी पर सरयू नदी बह रही है, जो बाढ़ के समय विकराल रूप ले लेती है। अब बड़ी बात यह है। कि मानक के विपरीत जिस भाँति कार्य चल रहा है क्या इस मार्ग का कोई भविष्य होगा। ग्रामीण योगीलाल उर्फ जोगी बाबा , रामकिशुन ने बताया कि मानक के विपरीत सामग्री से निर्माण एक भी बरसात नही झेल पायेगा ठेकेदार ने सभी जिम्मेदार तक हिस्से की जाने की बात कही है। ग्रामीणों का कथन है कि यदि मानक के अनुसार मजबूत नही बनाया गया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक़ायत करने की भी बात बताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने काम को रुकवा दिया गया है।

Tags:    Vikas Khand
Next Story
Share it