विनोद तिवारी श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने

  • whatsapp
  • Telegram
विनोद तिवारी श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने
X

लखनऊ। देश की अग्रणी सामाजिक संस्था श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.आर. शर्मा ने अयोध्या के विनोद तिवारी को श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी आज यहां महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर डॉ विवेक मिश्रा ने दी। विनोद कुमार तिवारी को राजेश मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव पर और डॉ प्रोफेसर विवेक मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री, डी.डी. शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कमल नयन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नीरज दत्त गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल सेल, कर्नल राघव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ट, जयभगवान गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष सीनियर सिटीजन, वीरेन्द्र नारायण शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव की सहमति से श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ में उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

Next Story
Share it