जब मजदूर लगा कर हो गाँवों में साफ सफाई, तो हर महीने सफाई कर्मियों पर करोड़ों का खर्च क्यों ?
आगामी होने वाले छठ पूजा के उपलक्ष में नेपाल सीमा से सटे कस्बा रुपईडीहा में स्थित हनुमान सरोवर तट की सफाई करने हेतु ब्लाक के सफाई कर्मियों को लगाया गया...

आगामी होने वाले छठ पूजा के उपलक्ष में नेपाल सीमा से सटे कस्बा रुपईडीहा में स्थित हनुमान सरोवर तट की सफाई करने हेतु ब्लाक के सफाई कर्मियों को लगाया गया...
- Story Tags
- Employ
- Labour
- Cleanliness
आगामी होने वाले छठ पूजा के उपलक्ष में नेपाल सीमा से सटे कस्बा रुपईडीहा में स्थित हनुमान सरोवर तट की सफाई करने हेतु ब्लाक के सफाई कर्मियों को लगाया गया था। परंतु ऐसा लगता है कि ब्लाक नवाबगंज के सफाई कर्मी सफाई का कार्य खुद नही करना चाहते है। यहां के सफाई कर्मी सफाई कर्मी न होकर बाबू जी बने ओहदा सँभाल रखे हों। क्योंकि सफाई का कार्य वह खुद नही करना चाहते मजदूर लगा कर कार्य करवाते हैं। इसका जीता जागता सबूत ये है कि जब रुपईडीहा के पत्रकारों की टीम हनुमान सरोवर की सफाई का जायजा लेने तट पर पहुंचा तो देखा कि ब्लाक के सफाईकर्मी एक तरफ खड़े होकर मौज मस्ती कर रहे हैं और अपनी जगह पर दिहाड़ी पर मजदूरों को लगा कर सफाई करवा रहे हैं।
इस सम्बंध में जब सफाई कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम लोगो ने ही अपने पैसे से इन मजदूरों को सफाई के लिए लगाया है अब सवाल ये उठता है। कि जब मजदूरों से ही सफाई करवाना है तो सरकार इन सफाई कर्मियों पर हर महीनें करोड़ों रुपये इनके वेतन पर क्यो खर्चा कर रही है। ज्ञात हो कि सम्पूर्ण ब्लाक नवाबगंज में एक भी सफाई कर्मी आपको ऐसा नही मिलेगा की वह खुद फावड़ा या झाडू उठाकर काम करता हो। गाँवों की गलियारों रास्तों पर जगह जगह लगे कूड़े के ढेर व बजबजाती नालियां इन सफाई कर्मियों की कार्यशैली की पोल खोलती है। कुछ सफाई कर्मी तो ऐसे गावों के नामों पर अपनी पोस्टिंग करा रखी है जो गावों अस्तित्व में ही नही है तथा कुछ तो मुख्यालय पर अहम विभागीय पटल बाबुओं की कुर्सियां सम्भाल रखी हुई है।
जिनसे तमाम तरीके की फाइलों की गोपनीयता भी भंग होती है। इस सम्बंध में जब खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेन्द्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि त्योहार का समय है सफाई का कार्य जरूरी है जो हो रहा है। इस सफाई कार्य के लिए मैंने ए.डी.ओ पंचायत नवाबगंज विनोद अवस्थी को को लगा दिया है। वैसे तो सफाई कर्मियों को स्वयं कार्य करना चाहिए अगर पाया गया कि मजदूर लगा कर कार्य करवा रहे हैं तो जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी।





