युवा ही देश की ताकत,, बृजभूषण शरण सिंह
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा ज्ञान शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय...

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा ज्ञान शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय...
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा ज्ञान शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं को देश की ताकत बताया। युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए युवाओं को शिक्षा पर ध्यान देते हुए उचित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में तमाम स्कूल कॉलेजों के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
युवा ज्ञान शक्ति कार्यक्रम के दौरान आपदा राहत एवं सहायता प्रकोष्ठ से लखनऊ जिला कार्यकारिणी में सह संयोजक विनोद सिंह ने कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें युवाओं का आदर्श बताया।





