तब भी लड़े और जीते अब भी लड़े और कोरोना को हराया

कहानी पूरी फ़िल्मी है पर हकीकत है | १९१८ में स्पेनिश फ्लू में 4 साल का बच्चा और अब १०६ साल का बुजुर्ग पर जज्बा कमाल का तब भी जीता और अब भी कोरोना को इस उम्र में हरा दिया | टाइम्स ऑफ़ इंडिया के ट्विटर पर फ़्लैश की गयी स्टोरी कई लोगो को कोरोना से लड़ने का हौसला जरुर देगी |
https://twitter.com/timesofindia/status/1279806578577649665
इस १०६ साल के बुजुर्ग ने सभी को चौका दिया| इसीलिए मेडिकल साइंस भी कई बार हैरान कर देने वाले दृश्य को देख किसी अज्ञात शक्ति के होने का अनुभव करती है | इन्होने ठीक होने में अपने ७० साल से उपर के पुत्र और पत्नी को भी पीछे छोड़ दिया |
डॉक्टर हैरान थे कि जो व्यक्ति सबसे ज्यादा इस बीमारी से परेशान हो सकता था उसने इसे सबसे पहले मात दे दी | तभी कहा जाता है कि जीवन को जीने का जज्बा भी आपके जिन्दा रहने में बड़ा महत्वपूर्ण रोल अदा करता है |
हालाकि इस तरह के कोई डॉक्यूमेंट नहीं थे की स्पेनिश फ्लू के प्रभाव के कारण उनके ठीक होने में ज्यादा आसानी हुई पर कोई भी इसपर तब तक नहीं कह सकता जब तक ठीक ठीक सूचना न मिले





