पेटीएम ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पेटीएम ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

साल 2022 में शुरू हुआ छंटनी का दौर 2023 के खत्म होने से पहले लौटता दिखाई दे रहा है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नौकरियों पर पडऩे वाले असर की झलक भी दिखनी शुरू हो गई है। देश के सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक पेटीएम से 1000 से ज्यादा लोगों को बाहर किए जाने की खबर सामने आ रही हैै।

जानकारी के मुताबिक पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने 1000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से बाहर निकाल दिया है। कंपनी की अलग-अलग यूनिट से छंटनियां बीते कुछ महीनों में की गई हैं। माना जा रहा है कि पेटीएम ने ये छंटनी ' क्चह्व4 हृश2 क्कड्ड4 रुड्डह्लद्गह्म्Ó की सर्विस को बंद करने और छोटे साइज का लोन देने के बिजनेस से हाथ बाहर खींचने के चलते की है। हाल में भारतीय रिजर्व बैंक (क्रक्चढ्ढ) ने देश में बढ़ते अन-सिक्योर्ड लोन को कम करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थीं। इसके बाद बैंकों के क्रेडिट कार्ड देने, पर्सनल लोन बांटने और अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद के लिए इस्तेमाल होने वाली 'बाय नाउ पे लेटरÓ सर्विस पर पड़ा है।

पेटीएम में हुई ये छंटनी इस साल डिजिटल कंपनियों में होने वाली बड़ी छंटनियों में से एक है। ये कंपनी के टोटल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत है। इसमें अधिकतर छंटनी लोन बिजनेस यूनिट से होने की संभावना है। हालांकि अभी पेटीएम की ओर से इस छंटनी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

इस बीच एक खबर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल से भी जुड़ी है। गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को तेजी से विकसित किया है, इसके चलते वह आने वाले दिनों में करीब 30,000 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है। 'द इफॉर्मेशनÓ की खबर के मुताबिक गूगल आने वाले दिनों अपने एड-सेल्स डिपार्टमेंट में से करीब 30,000 लोगों की छंटनी कर सकती है। इस साल की शुरुआत में गूगल ने 12,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।

Next Story
Share it