प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव एक साथ 'द व्हाइट टाइगर' में आएंगे नजर

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव एक साथ  द व्हाइट टाइगर में आएंगे नजर


- राजश्री
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और एक्टर राजकुमार राव जल्द ही एक साथ नजर आएंगे। दोनो जल्द ही 'द व्हाइट टाइगर' में एक साथ दिखाई देंगे।दोनों अब जल्द से जल्द इसकी शूटिंग करना चाहते हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है।साथ ही आपको बता दे कि इन दोनों की जोड़ी आप सभी को नेटफ्लिक्स के जरिए देखने को मिलेगा।हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने टीम के साथ डे-वन का एक वीडियो शेयर किया है,उसमे लिखा है - पहले दिन टेबल रीडिंग का सेशन हुआ, शूटिंग के लिए इंतजार नहीं हो रहा।साथ ही राजकुमार राव ने भी अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।बता दें कि यह फिल्म मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा के नॉवेल द व्हाइट टाइगर पर आधारित है।और साल 2019 के आखिरी में इसके लिए शूटिंग भी शुरू हो सकती है।

Next Story
Share it