केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल से 2542 प्रवासी मजदूरों तक पहुचा राशन,और भोजन,राज्य से बाहर इलाजरत मरीजो के परिजन की भी कर रहे चिंता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल से 2542 प्रवासी मजदूरों तक पहुचा राशन,और भोजन,राज्य से बाहर इलाजरत मरीजो के परिजन की भी कर रहे चिंता

कोरोना संकट में देशव्यापी लॉक्ड डाउन के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों,मजदूरों और जरूरत मंदों तक भोजन ,राशन पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयासों से विभिन्न प्रदेशों में फंसे झारखंड के 2542 मजदूरों तक लॉक्ड डाउन फेज 1 और 2 में भोजन ,राशन उपलब्ध कराया गया है,यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मंत्री ओर प्रवासी सेवा कार्यों के राज्य प्रमुख सुबोध सिंह गुड्डू ने दी। उन्होंने बताया कि माननीय मुंडा जी के दिल्ली कार्यालय से 24 घंटे समन्वय स्थापित कर मजदूरों की सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। विभिन्न प्रदेशों से लोग फ़ोन पर अपनी परेशानियों और किस स्थान पर हैं इसे बता रहे है। उन्होंने कहा कि बाहर में मजदूरों के साथ वैसे लोग भी फंसे है जो मुम्बई, वेल्लोर ,दिल्ली आदि स्थानों पर परिजनों के इलाज केलिये गए है।ऐसे लोगों की भी सूचना प्राप्त होने पर समुचित सुबिधा पहुंचाई जा रही है।श्री गुड्डू ने कहा कि अबतक उत्तर प्रदेश 108,दिल्ली 45,गुरुग्राम 279,चंडीगढ़53,पंजाब 22 हिमाचल प्रदेश 10,ओड़िसा 22,गुजरात 308,दादर नगर हवेली 14,महाराष्ट्र 469,कर्नाटक 172,आंध्र प्रदेश 404तेलंगाना 172,तमिलनाडु183,गोवा 8 ,केरल 31,राजस्थान 1 और मध्यप्रदेश में 5 लोगों तक भोजन राशन पहुचाया गया है। श्री गुड्डू ने कहा कि पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने भी सूचनाएं एकत्रित कर सहायता हेतु आग्रह किया है जिसपर त्वरित प्रयास हुए है।

Next Story
Share it