योगी-गडकरी ने किया लोकार्पण, सीएम ने कहा- राजमार्ग के निर्माण से प्रदेश के साथ आम नागरिकों का भी होगा विकास......

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
योगी-गडकरी ने किया लोकार्पण, सीएम ने कहा- राजमार्ग के निर्माण से प्रदेश के साथ आम नागरिकों का भी होगा विकास......


उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार के सहयोग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 नेशनल हाईवे की सौगात दी। नई दिल्ली से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सर्किट हाउस में थे। गडकरी और योगी ने प्रदेश को 7476.56 करोड़ रुपए की लागत की 504.32 किमी लंबी 16 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने राजमार्ग 60 साल में बने उतने छह साल में बनाकर दिखाए हैं।

भोला सिंह ने बताया कि हाईवे के निर्माण में 2407 करोड़ रुपये की लागत आई है। केन्द्रीय मंत्री ने जब इसका वर्चुअल लोकार्पण किया तो गंगापुरम स्थित भाजपा कार्यालय पर इसको स्क्रीन पर देखा गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताते चलें कि एनएचएआई की आठ सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और सात का शिलान्यास हो रहा है। एक परियोजना पर काम शुरू होगा। इसमें गोरखपुर के गोला और सिकरीगंज के बीच राम जानकी मार्ग के उस हिस्से के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का शिलान्यास किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को बनाना है।

अब 40 मिनट में पहुंचिए मेरठ से बुलंदशहर

अब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले हाईवे से गुजरेंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 का लोकार्पण किया। चार लेन के इस हाईवे को 61.19 किमी बनाया गया है। इसकी कुल लागत 2407.91 करोड़ है। इसके बनने से पहले जहां बुलंदशहर पहुंचने में दो घंटे लगते थे अब सिर्फ मात्र 40 मिनट में पहुंच जाएंगे।

शिवांग

Next Story
Share it