मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री योगी ने दी जन्मदिन की बधाई.....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री योगी ने दी जन्मदिन की बधाई.....


समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज 82 साल के हो गए। सियासी गलियारों में नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह का जन्मदिन कोरोना काल के चलते इस बार बेहद सादगी से मनाया जा रहा है। सामान्य तौर पर उनके जन्मदिन पर प्रदेश भर के पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। मुलायम सिंह के यादव के मुख्यमंत्री काल में तो उनकी उम्र के हिसाब उतने ही वजन का केक काटने की भी परंपरा रही है।

गत वर्ष तो सपा मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव खुद अपने जन्मदिवस पर मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप मेरा जन्मदिन मनाते हैं। मैं चाहता हूं कि पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन भी मनाया जाए। हमारे जन्मदिन का उत्साह तब और बढ़ेगा जब गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाएगा। इस बीच मुलायम सिंह यादव के भाई व प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिवस सादगी से मनाने को कहा है।

सपा कार्यकर्ता, मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिरों में प्रसाद चढ़ाएंगे और गरीबों को फल वितरित करेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण कहीं पर भी भीड़-भाड़ एकत्र न करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 ने खुद मुलायम सिंह यादव की दिनचर्या को बहुत प्रभावित किया है। पहले वह सुबह टहलने व कसरत करने के बाद चाय-नाश्ता करके लोगों से मिलते-जुलते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर अब उनका मिलना जुलना बहुत कम हो गया है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it