अनोखे अंदाज में मना स्वतंत्रता का पर्व , समाज से उपेक्षित पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिया सहारा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अनोखे अंदाज में मना स्वतंत्रता का पर्व , समाज से उपेक्षित पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने दिया सहारा

ये स्वतंत्रता दिवस कुछ ख़ास तो है पर अगर उसको अलग अंदाज में मनाते किसी को देखना हो तो वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के अवध प्रान्त के कार्यकर्ताओं से सीखे | पुरे अवध प्रान्त में पांच हजार के करीब तिरंगा फहराने का जो संकल्प किया था उसमे गरीब , वंचित वर्ग और समाज के उन लोगो को विशेष स्थान दिया जिन्हें लोग पीछे मानते है |




इस बार पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम साही के नेतृत्व में और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के देख रेख में मन रहा ७५ वा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही ख़ास रहा | आज श्री साही स्वयं समाज के तीसरे जेंडर कहे जाने वाले लोगो के पास पहुच गए और उनके साथ ही झंडा फहरा कर ये संकेत दिया कि स्वतंत्रता के सही मायने क्या है |

स्वतंत्रता के ७४ साल तक तिरंगा न फहराने वाले आम जन ने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के तिरंगा उत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लिया |

श्री घनश्याम साही ने कहा की " हम जब तक समाज के सबसे नीचे के स्तर पर समझे जाने वाले समूह को स्वतंत्रता के मायने न बता दे तब तक हमारा ये आन्दोलन चलता रहेगा |"

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्षा मंजुला उपाध्याय के साथ इसदीप कौर भी थी जिन्होंने इस विषय पर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग से शोध की उपाधि प्राप्त की है |

इसदीप ने इन वंचित समूहों का न सिर्फ अध्ययन किया है बल्कि उनको समाज से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है |

भारत के इस छात्र संगठन ने दिखा दिया है कि कोई कुछ भी कहे हम सभी से सोच और कार्य में दो कदम आगे है | अवध प्रान्त में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच ने भी कलाकारों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को सवारने का काम किया है | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है |

आज इस संघटन में दिख रहा बदलाव उसके सक्षम नेतृत्व और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सोच का परिणाम है |

Next Story
Share it