फतेहपुर बिंदकी में आयोजित कानपुर अभ्यास वर्ग में अभाविप के नए दायित्वों की हुई घोषणा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
फतेहपुर बिंदकी में आयोजित कानपुर अभ्यास वर्ग में अभाविप के नए दायित्वों की हुई घोषणा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् , कानपुर प्रान्त 


आकाश कुशवाहा झाँसी विभाग संगठन मंत्री डॉ कौशल त्रिपाठी होंगे विभाग प्रमुख,

•मनेंद्र गौर विभाग संयोजक संस्कृति गिरवासिया होंगी विभाग छात्रा प्रमुख,

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के फतेहपुर, बिंदकी में आयोजित दो दिवसीय कानपुर प्रांत के अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में प्रांत अध्यक्ष डॉ यतींद्र सिंह द्वारा नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

मूलतः महोबा जिले के आकाश कुशवाहा को झांसी विभाग के विभाग संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। आप 2013 से अभाविप के सम्पर्क में है। पूर्व में नगर मंत्री, सह जिला संयोजक,जिला संयोजक, विभाग संयोजक बाँदा विभाग, बुंदेलखंड विश्विद्यालय संगठन मंत्री, झांसी जिला संगठन मंत्री के दायित्व पर रहे।

एमएससी बॉटनी तथा बीएड की शिक्षा पूर्ण करने के बाद वर्ष 2019 से पूर्णकालिक हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के सहायक आचार्य डॉ कौशल त्रिपाठी को विभाग प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया।

झाँसी महानगर विस्तारक हरिओम जायसवाल जी बनाये गए हैं। इसके साथ ही मनेंद्र गौर जिला संयोजक संस्कृति गिरवासिया विभाग छात्रा प्रमुख, आशुतोष उपाध्याय जिला संयोजक, मोनिका वर्मा सह जिला संयोजक के दायित्व का निर्वहन करेंगी। झांसी महानगर के विस्तारक अमन विश्वकर्मा को झांसी जिले का संगठन मंत्री, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा कानपुर दक्षिण के विस्तारक एवम झांसी महानगर के जिला संयोजक अर्चित सोनी अब कानपुर उत्तर में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के दायित्व का निर्वाहन करेंगे।

अभ्यास वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, पूर्व अभाविप राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गढ़िया, अखिल भारतीय एसएफएस प्रमुख कमल नयन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, प्रांत मंत्री तरुण बाजपेई ने 16 जिले से आए हुए सवा सौ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।

Next Story
Share it