उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का हुआ निधन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का हुआ निधन

-प्रियंका पांडेय बचपन एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश :भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने दिल्ली के एक आई एल वी एस अस्पताल में 3:30 पर आखिरी सांस ली उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को ही बुलंदशहर भेज दिया गया।

उनकी उम्र 74 वर्ष थी सूत्रानुसार वीरेंद्र सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्हें लीवर की बीमारी थी। वे 9 फरवरी से ही दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे ।वीरेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की मृत्यु की खबर सुनकर व्यथित हूं।

उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है । प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार वालों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ,बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं सुरेश राणा ने बुलंदशहर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Story
Share it