वकील और दिल्ली पुलिस का मामला पेंचीदा हो गया

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
वकील और दिल्ली पुलिस का मामला पेंचीदा हो गया

कानून के रखवाले और कानून का पालन कराने वाले जब आपस में भिड़े तो लोकतंत्र को ताक पर रख दिया गया | जिस वकील को पुलिस वालो ने पकड़ कर पिटा था उसका सी सी टी वी फुटेज सामने आ गया है | पुलिस की ज्यादती का सबूत मिल गया है और उसी अनुसार कारवाई की जानी चाहिए |

https://twitter.com/thewirehindi/status/1192671840654614530

उसी प्रकार वकीलों द्वारा महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यहार सामने आया है उसकी भी जांच कर कारवाई होनी चहिये | अगर पुलिस गुंडागर्दी करती है या वकील गुंडई पर उतारू है तो उन दोनों के शरारती तत्वों पर तत्काल कारवाई की जानी चाहिए |

पुलिस और वकील दोनों बेकाबू हो गए है और इनको काबू में सिर्फ जनता ही ला सकती है | अगर जनता अपने पर उतर आई तो इन दोनों का बुरा हाल होगा | ये इस लिए कह रहा हू क्योंकि इन दोनों की लड़ाई में पिस जनता रही है|

पूर्व में भी ये देखा गया है कि ये दोनों जनता के साथ बदसलूकी करते आये है | चुकि इन दोनों का पाला गरीब और लाचार से पड़ता है इसलिए अपनी हेकड़ी दिखाने से ये बाज नहीं आते है | पर अमीरों और बड़े लोगो के ये दोनों ही तलवे चाटते है |

Next Story
Share it