विदेश से लौटते ही अफसरों को मुख्यमंत्री के सामने देना होगा प्रजेंटेशन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
विदेश से लौटते ही अफसरों को मुख्यमंत्री के सामने देना होगा प्रजेंटेशन

ज्योति जायसवाल - Bachpan Express
लखनऊ। विदेश यात्रा पर जितने भी अफसर गये हैं। उन्हें वापस लौटते ही एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन देना होगा। अफसर मुख्यमंत्री को बतायेंगे, कि उन्होंने विदेश में क्या सीखा,और उसका प्रदेश में किस तरह की उपयोगिता हैं। उस पर कैसे अमल किया जा सकता है| हर वर्ष तमाम प्रशासनिक अधिकारी, विभाग व अन्य अधिकारी सरकारी, केन्द्रीय व विदेशी संस्थाओं की ओर से आयोजित प्रशिक्षण या अन्य कार्यक्रमों मे भाग लेने के लिए विदेश यात्रा पर जाते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुमति ली जाती हैं। लेकिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं है।मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं हो पाती कि संबंधित यात्रा की क्या उपयोगिता साबित हुई,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्थिति का संज्ञान लिया है। उन्होंने सूचित किया है, कि भविष्य में कोई अधिकारी विदेश भ्रमण या प्रशिक्षण पर जाएगा तो लौटने के बाद एक सप्ताह के भीतर बताएगा कि उसने वहां क्या सीखा, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन देना होगा।।

Next Story
Share it