महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा के चुनाव 21 अक्टूबर को
विजयंका यादव चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा के...
 Bachpan Creations | Updated on:22 Sept 2019 7:57 AM IST
Bachpan Creations | Updated on:22 Sept 2019 7:57 AM IST
X
विजयंका यादव चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा के...
 
विजयंका यादव 
चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे. महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा. महाराष्ट्र और हरियाणा में फिलहाल बीजेपी सरकार है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों राज्यों यानी महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी. 
Next Story
















