विधि विधान से योगी जी ने किया माँ कालरात्रि की पूजा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
विधि विधान से योगी जी ने किया माँ कालरात्रि की पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और नाथ संप्रदाय के प्रमुख योगी आदित्य नाथ ने पुरे मन से शारदीय नवरात्रि में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की | बहुत कम ही ऐसा भारत में देखने को मिला होगा की एक व्यक्ति जो सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान है वो ईश्वर भक्ति में भी शिखर पर हो |

भारत के राजनीति के इतिहास में ये एक युग परिवर्तन की आहट है जहा पर लोग छद्म धर्मनिरपेक्षता को त्याग कर पुरे मनो योग से अपने धर्म का पालन कर रहे है | धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी अधर्म का साथ नहीं दे सकता | पिछले कुछ दशको में भारत के ज्ञान और संस्कृति में जो आत्मविश्वास की कमी दिखाई पड़ती थी अब उसको हटाने और पुरे आत्मविश्वास के साथ खड़े लोग दिखाई पड़ रहे है |

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1180520745727737857

एक समय ऐसा भी आ गया था जब भारतीय सभ्यता और संस्कृति की बात करने वाले को तुरुन्त धार्मिक और भारत की सेक्युलर भावना को ठेस पहुचाने वाला करार दे दिया जाता था | संस्कृत भाषा की बात करना मनुवाद और अपराध की तरह हो गया था | हम औरो के संस्कार को श्रेष्ठ और अपने को नीचा दिखाने में लगे हुए थे | इस तरह के परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी का उदभव होता है और आज जाति , धर्म , भाषा की राजनीति को इस पार्टी ने एक कोने पर ढकेल दिया है |

मायावती की पार्टी को समझ ही नहीं आ रहा है कि वोट किससे मांगे ? मुशलमान भी जो उनके वोट बैंक थे आजकल भटके हुए है | मोदी की नीतिया उनको भी फायदा दे रही है पर जो तिलिश्म विपक्ष ने गढ़ा है वो उससे अभी पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए है |

उत्तर प्रदेश में न तो दंगा हो रहा है न ही जनता कोई बवाल कर रही है | सब शांत है और यही बात कांग्रेस , सपा , बसपा को अशांत कर रही है | सत्ता का संघर्ष कम समय का नहीं होता | इसमें कई बार सदिया बीत जाती है | आज आर एस एस और भाजपा आज जब सत्ता में मजबूती से बैठे है तो उसमे कई पीढियों का खून पसीना बहा है और वो सालो चला है | विपक्ष संघर्ष की जगह शार्ट कट तलाशने में लगा है जो उसे सत्ता तक पुनः पंहुचा दे पर ये मुश्किल ही दिखाई पड़ता है |

विपक्ष का सत्ता तक पहुचने की चाभी भाजपा के पास है अगर वो जनता की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे तो जनता उन्हें भी उतार देगी | पर अभी तो माता की जय हो | सब ठीक ठाक है |

Next Story
Share it