सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वोडाफोन की मुश्किलें बढ़ी..

आरती बचपन एक्सप्रेस ........
टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन भारत से बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है वोडाफोन आइडिया के संयुक्त कंपनी का परिचालन नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है हर महीने कंपनी लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर कम आ रहे है|
इस वजह से इसके शेयरों में भी गिरावट बढ़ती जा रही है पूंजीकरण भी लगातार घटता जा रहा है उपयुक्त सभी कारणों के चलते वोडाफोन भारत से अपना बिजनेस समेट सकती है हालांकि उन्होंने अभी तक इन खबरों की ना तो पुष्टि की है और ना ही खंडन किया है लेकिन चर्चा है कि कंपनी कभी भी परिचालन बंद कर सकती है|
वोडाफोन आइडिया ने कर्ज पुनर्गठन के लिए कर्ज दाताओं से बातचीत शुरू की थी लेकिन कंपनी ने बुधवार को स्पष्ट तौर पर इसका खंडन करते हुए कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है कंपनी सभी कर्ज तय समय पर भुगतान करने की हालत में है सुप्रीम कोर्ट के पिछले सप्ताह के फैसले ने वोडाफोन की राह और मुश्किल कर दी है





