एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,19 और 20 को हो सकती बारिश

  • whatsapp
  • Telegram
एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,19 और  20 को हो सकती बारिश
X

जमशेदपुर, । मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम बदलने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में वृद्धि होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी परेशान करने लगी है। ऐसे में मौसम के करवट लेने से लोगों को राहत मिलेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो इसकी शुरुआत बुधवार यानी आज से ही हो जाएगी। आसमान में काले बादल छाएंगे और बिजली चमकने के बाद बादल गरजेंगे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि बुधवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के साथ ही रामगढ़ जिले के कुछ भागों में मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही 40 से 50 मिलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

इस दौरान वज्रपात की संभावना भी है। ऐसा ही नजारा गुरुवार को भी रहेगा। शुक्रवार को आसमान आंशिक बादल रहेंगे। इसके बाद शनिवार से फिर मौसम बदलेगा। इस बीच रविवार और सोमवार को गरज के साथ बारिश होगी। मौसम बदलने के साथ ही तापमान भी घटता-बढ़ता रहेगा।

तापमान पर लगेगा ब्रेक

मौसम का रूख बदलने पर लगातार बढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लग जाएगा। आसमान में बादल छाने के बाद गुरुवार को तापमान में करीब दो डिग्री की कमी आएगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मंगलवार को गर्मी का रिकार्ड

झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को गर्मी ने रिकार्ड कायम किया। 40 .4 अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया जो इस वर्ष का रिकार्ड रहा। वैसे लाकडाउन की वजह से कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं,लेकिन जो जरूरी काम से निकल रहे है उनका तन झुलस जाता है। तापमान का स्‍तर दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगा था। रात में तापमान 24. 1 डिग्री सेल्सियस रहा वही आद्रता अधिकतम 68 और न्‍यूनतम तीस फीसद रही।

Next Story
Share it