बजरंग पूनिया को खेल रत्न अवॉर्ड

Update: 2019-11-29 12:19 GMT

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को बुधवार को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। खेलमंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें यह सम्मान देकर सम्मानित किया। यह अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है।

आपको बता दें कि 16 अगस्त को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए चुने गए बजरंग 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों खेल रत्न ग्रहण करने नहीं आए थे। बता दें कि वह कजाखस्तान में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में व्यस्त थे।

Similar News