Coronavirus ने भारतीय नौसेना पर किया अटैक, 20 जवान कोराना पॉजिटिव पाए गए

Update: 2020-04-18 17:54 GMT

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर से अब भारतीय नौसेना भी अछूती नहीं रह गई है। पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस आईएनएस आंग्रे पर करीब 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि संख्या को लेकर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, आईएनएस आंग्रे इस वक्त मुंबई के समुद्र तट पर है। जैसे ही जहाज में मौजूद लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई, तत्काल प्रशासन हरकत में आ गया है। जहाज पर मौजूद अन्य लोगों का भी टेस्ट किया गया है।

Similar News