पूरी दुनिया कोविड-19 की चपेट में है। दुबई भी अछूता नहीं। यहां हालात नियंत्रित हैं। अब तक 468 मरीज मिल चुके हैं। 55 ठीक हो चुके हैं, जबकि दो की मौत हो गई। सरकार ने प्रतिबंधात्मक कदम धीरे-धीरे लागू किए हैं और लोग सहयोग कर रहे हैं। यहां लॉकडाउन के नियम काफी सख्त हैं। नियम तोड़ने पर 50 हजार दिरहम (करीब 10 लाख रुपए) तक जुर्माना लगाया जा रहा है। रात 8 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी है।