दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को संबोधित करते हुए भाषा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि भाषा विश्वविद्यालय अपने 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में 11वें को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें माननीय कुलाधिपति श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश के साथ साथ जाने माने राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि होंगे। इसी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्यक्ष के साथ ही उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी रहेंगी।
प्रो सौबान सईद ने बताया कि इस वर्ष कुल 1246 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें 799 स्नातक (UG), 437 स्नातकोत्तर (PG) तथा 10 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 495 छात्राएँ एवं 751 छात्र शामिल हैं।उन्होंने बताया कि कुल 939 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 120 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन सहित प्रथम श्रेणी तथा 177 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है।प्रो. तनेजा ने बताया कि इस वर्ष प्रदान किए जाने वाले 125 पदकों में से 74 पदक छात्राओं तथा 51 पदक छात्रों को प्राप्त हुए हैं। कुल 110 पदक विजेताओं में छात्राओं की हिस्सेदारी 59.20 प्रतिशत है।
पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर कुलसचिव विकास, प्रो. मसूद आलम, प्रो. शालिनी त्रिपाठी, डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी,डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. मुसी रजा सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी के साथ भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
भाषा विवि में प्रो.डे ने निभाई राज्यपाल की भूमिका
दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री राज्यपाल की भूमिका में प्रो.चन्दना डे, माननीय कुलपति की भूमिका में प्रो. अजय तनेजा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री की भूमिका में डॉ तथहीर फातिमा द्वारा भूमिका अदा की गई।