भाषा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आज रात 12 बजे तक

Update: 2026-05-30 14:01 GMT


लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज (31 मई) है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार रजिस्ट्रेशन विंडो आज रात 12 बजे तक खुली रहेगी, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है कि वे बिना देरी किए अपना आवेदन पूर्ण कर लें। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों—आर्ट्स, सोशल साइंस, साइंस, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, लॉ एवं फार्मेसी—में सीमित सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है।

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सुविधायुक्त हॉस्टल, मेस, कैंटीन, अत्याधुनिक लैब्स, समृद्ध पुस्तकालय, जिम, ओपन जिम, खेल मैदान सहित अभ्युदय कोचिंग सुविधा उपलब्ध है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि 1 जून को केवल एक दिन के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद किसी प्रकार का सुधार या नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अतः सभी अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे आज रात 12 बजे से पहले Samarth पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य पूर्ण कर लें, ताकि प्रवेश का अवसर हाथ से न निकल जाए।

अधिक जानकारी के लिए:

🌐 वेबसाइट: www.kmclu.ac.in

🖥️ एडमिशन पोर्टल: kmcluadm.samarth.edu.in

Similar News