महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल पर बी.एड. पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि 14 अक्टूबर,
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य/ प्राचार्या एवं छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के निर्देश के क्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने बी.एड. पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र-2026- 27 से संबंधित महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सभी महाविद्यालयों को प्रत्येक दशा में समयबद्ध पंजीकरण पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
विश्वविद्यालय के मीडिया सेल ने बताया कि कुलपति जी के निर्देश के क्रम में कुलसचिव कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सभी महाविद्यालय हर हाल में समर्थ पोर्टल पर बी.एड. पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पंजीकरण की प्रक्रिया अवश्य पूर्ण कर लें, समर्थ पोर्टल की डिटेल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि किसी प्रकार की कोई असुविधा किसी महाविद्यालय के प्राचार्यगण या छात्र-छात्राओं को हो रही है तो उसके लिए विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में संपर्क कर अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमृत लाल ने स्पष्ट किया है कि उक्त तिथि के पश्चात प्रवेश विषयक संबंधित कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसलिए सभी महाविद्यालय समयबद्ध अपना पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूर्ण कर लें। अन्यथा की दशा में संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य तथा छात्र-छात्राओं की होगी। यदि कोई अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी हो तो छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।