भाषा विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम मेरिट सूची, 19 एवं 20 जून को होगी काउंसलिंग
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की लिखित परीक्षा के आधार पर प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 19 जून 2026 एवं 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के द्वितीय तल स्थित कक्ष संख्या 245 में प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होना होगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के उपरांत निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से तत्काल जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी का दावा स्वतः समाप्त माना जाएगा तथा उसके प्रवेश पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
प्रथम मेरिट सूची निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए जारी की गई है—
* बी.टेक. (ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स इंजीनियरिंग)
* बी.टेक. (बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग)
* बी.टेक. (सिविल इंजीनियरिंग)
* बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद एआई एंड डीएस)
* बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद एआई एंड एमएल)
* बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)
* बी.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
* बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए)
* बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (बीसीए)
* बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा)
* बी.टेक. (साइबर सिक्योरिटी)
* डिप्लोमा इन फार्मेसी
* एम.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद एआई एंड एमएल)
* एम.टेक. (मेकाट्रॉनिक्स)
* मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)
* मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (एमसीए)
* एम.टेक. (बायोटेक्नोलॉजी)
* एम.टेक. (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग)
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों में समय से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।