छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–4, विश्वेश्वरैया यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में “गांधी जयंती सेवा अभियान–2026” के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत “गांधीजी एवं पर्यावरण संरक्षण” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा गांधीजी के विचारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक, स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज, प्रो. आर.के. द्विवेदी एवं प्रो. अंजू दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में डॉ. द्रौपदी यादव, डॉ. शिखा शुक्ला, डॉ. शानुप्रिया एवं डॉ. रश्मि दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. पी.एन. पाठक, डॉ. प्रबल प्रताप, डॉ. योगेश एवं डॉ. शिवम ओमर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता, सादगी, आत्मनिर्भरता एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता के विचारों को वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों से जोड़ते हुए प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए। पोस्टरों में स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त परिसर, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास तथा पर्यावरणीय जिम्मेदारी जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई।

पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में—प्रथम पुरस्कार – अमीषा, पर्यावरण विज्ञान, द्वितीय पुरस्कार – शुभी, भूगोल, तृतीय पुरस्कार – तपस्या, बी.एससी. कॉम्बिनेशन, अर्चना, पर्यावरण विज्ञान — उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए चयनित प्रतिभागी रहे। भाषण प्रतियोगिता में — प्रथम पुरस्कार – मृदुलेश, भूगोल, द्वितीय पुरस्कार – स्नेहिल, बी.एससी. कॉम्बिनेशन, तृतीय पुरस्कार – नवीन, बी.एससी. फिजिक्स ऑनर्स विजेता विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से युवाओं की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका, स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी तथा गांधीवादी मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता की उपस्थित शिक्षकों द्वारा सराहना की गई।