महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एवं संबंध महाविद्यालयों की सम-सेमेस्टर परीक्षा-2026 21 अप्रैल से शुरू

Update: 2026-04-18 13:23 GMT


चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ एवं उसके समस्त संबद्ध महाविद्यालयों की सम-सेमेस्टर परीक्षा-2026 कल *21 अप्रैल 2026* से शुरू हो रही है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने आज शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज, आजमगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार मौर्य, शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. खालिद भी उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि परीक्षाएं *तीन पारियों* में आयोजित की जाएंगी।

- *प्रथम पाली* : द्वितीय सेमेस्टर समय: सुबह 8 से 10 तक

- *द्वितीय पाली* : चतुर्थ सेमेस्टर समय:11:30 से 1:30 तक

- *तृतीय पाली* : षष्ठ सेमेस्टर समय:3 से 5 बजे तक

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे परीक्षा को बोझ की तरह न लें। परीक्षा शैक्षणिक प्रक्रिया का एक नियमित अंग है। छात्र स्वस्थ मस्तिष्क और बिना किसी दबाव के परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि परीक्षा समय-सारिणी तैयार करते समय छात्रों की सुविधा और हितों को विशेष ध्यान में रखा गया है।

*विशेष व्यवस्थाएं:*

- गर्मी को देखते हुए सभी महाविद्यालयों को शीतल जल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

- प्रत्येक महाविद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए *हेल्प डेस्क* स्थापित किया जाएगा, जहां छात्र अपनी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

- विशेष परिस्थितियों में समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन संभव है।

प्रेस वार्ता से पहले कुलपति प्रो. संजीव कुमार के आगमन पर शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रो. सादिक, डॉ. जुबैर, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. जयप्रकाश, मुख्य अनुशासन अधिकारी सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकगण कॉलेज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय सारिणी के अनुसार नियमित रूप से परीक्षा केंद्र पहुंचें और अनुशासन बनाए रखें।

Similar News