भाषा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 की कक्षाएँ 29 जून से होंगी प्रारम्भ

Update: 2026-06-27 15:28 GMT


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 की कक्षाओं का संचालन आगामी जून एवं जुलाई माह से प्रारम्भ हो जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर की कक्षाएँ 29 जून 2026 से तथा प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएँ 20 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। यह व्यवस्था नियमित एवं स्ववित्तपोषित दोनों योजनाओं के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों पर समान रूप से लागू होगी।

माननीय कुलपति महोदय के अनुमोदन के पश्चात अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. सौबान सईद ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं विषय प्रभारियों को इस सम्बन्ध में सूचित कर दिया है। विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे मास्टर समय-सारिणी के आधार पर अपनी-अपनी विभागीय समय-सारिणी तैयार कर कक्षाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों की सुविधा हेतु बताया गया है कि समय-सारिणी सम्बन्धी जानकारी हेतु वे विश्वविद्यालय के प्रवेश डेस्क पर सम्पर्क करें अथवा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध समय-सारिणी का अवलोकन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नए सत्र की कक्षाएँ समय से प्रारम्भ होने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक कैलेंडर में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

Similar News