भाषा विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा संविदा आधार पर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है।
जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए होगी, जिनमें प्रमुख रूप से पर्यावरण विज्ञान, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, भौतिकी, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, गणित, प्राणी विज्ञान तथा माइक्रोबायोलॉजी शामिल हैं।
परीक्षा का आयोजन अलग-अलग समय स्लॉट में किया जाएगा। उपलब्ध विवरण के अनुसार, परीक्षाएं सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न चरणों में संपन्न होंगी, जिनमें प्रमुख समय इस प्रकार हैं:
* सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक
* दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
* दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
* शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे तक
परीक्षा नियंत्रक श्री विकास ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय में संविदा आधारित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।