भाषा विश्वविद्यालय में दो पालियों में 25 परीक्षार्थी अनुचित साधनों के प्रयोग में पकड़े गए

Update: 2026-05-15 14:04 GMT


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में दो पालियों में संपन्न हुईं। परीक्षा की समस्त व्यवस्थाएँ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रभावी ढंग से संचालित की गईं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षाओं के दौरान सतर्क निगरानी, निरीक्षण दलों की सक्रियता तथा परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 1095 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। परीक्षा के दौरान निरीक्षण टीम द्वारा 9 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। वहीं द्वितीय पाली में कुल 966 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 16 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 25 परीक्षार्थियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।

कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी परीक्षा की गरिमा बनाए रखने हेतु कठोर कदम निरंतर जारी रहेंगे।परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ राजेन्द्र त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता बनाए रखना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय की नियमावली एवं परीक्षा आचार संहिता के अनुरूप आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Similar News