*एनआईपीएम उत्तर प्रदेश चैप्टर की वार्षिक आम बैठक 28 जून को लखनऊ में संपन्न*

Update: 2026-06-28 13:34 GMT


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल मैनेजमेंट (NIPM) उत्तर प्रदेश चैप्टर की वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) 28 जून को होटल गोमती, लखनऊ में मानव संसाधन (HR) क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *केएमसीएलयू, लखनऊ के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा* थे। कार्यक्रम में *क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II, लखनऊ श्री आशीष कुमार, एनआईपीएम उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष **श्री विनोद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष **डॉ. गजेंद्र कुमार गुप्ता* तथा मानद सचिव *डॉ. विष्णु पी. सिंह* भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रो. अजय तनेजा ने कर्मचारियों के *समग्र (Holistic) विकास* पर बल देते हुए कहा कि व्यक्तिगत विकास को संगठन के मूल्यों (Core Values) के साथ जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा, *"Bosses say 'Go', but Leaders say 'Let's Go'."*

उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारी अपना पूरा कार्यकाल एक ही संस्था में बिताते थे, जबकि आज का कर्मचारी संगठन में अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास को अधिक महत्व देता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज संस्थानों में *AI आधारित चैटबॉट्स* का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन *AI मानव संसाधन (HR) की भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence), सहानुभूति (Empathy) और मानवीय संवेदनाओं का स्थान नहीं ले सकता।*

बैठक का समापन मानव संसाधन प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

Similar News