ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ओडिशा स्थापना दिवस पर पोस्टर/मॉडल/चार्ट प्रतियोगिता सम्पन्न

Update: 2026-03-28 16:12 GMT


लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में ओडिशा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा पोस्टर, मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष (द्वितीय तल) में अपराह्न 12:00 बजे से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के संरक्षण तथा माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ओडिशा की समृद्ध कला, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास विषय पर उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. चंदना डे के सानिध्य में आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में समन्वयक के रूप में डॉ. राम दास, डॉ. आयुष मिश्रा, इं. धीरेंद्र सिंह एवं डॉ. प्रिया देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नलिनी मिश्र एवं डॉ. बुशरा अल्वेरा उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके रचनात्मक कार्यों की सराहना की तथा इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन ई. राशि श्रीवास्तव, डॉ. चेतना शर्मा एवं डॉ. आदेश पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने निष्पक्षता एवं सूक्ष्मता के साथ प्रतिभागियों के कार्यों का आकलन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा भारत की विविधता में एकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए और कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Similar News