इंटर हॉउस क्रिकेट प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप हाउस ने बाजी मारी
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति माननीय प्रो विनय कुमार पाठक जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 04/04/2026 को इंट्राम्यूरल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार यादव एवं डॉ आर पी सिंह जी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस करवा कर किया गया।इस प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग के 4 हॉउस के लगभग 146 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार यादव एवं डॉ प्रभाकर पांडे जी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंट्राम्यूरल सचिव श्री अभिषेक मिश्रा, श्री सौरभ तिवारी, श्री धर्मेंद्र कुमार चौहान श्री राहुल दीक्षित, श्री अश्वनी मिश्रा एवं श्री मोहित तिवारी आदि शिक्षक प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है।
सेमी फाइनल 1
भगत सिंह हाउस बनाम शिवाजी हॉउस
परिणाम :- भगत सिंह हाउस 6 रन से विजयी
सेमी फाइनल 2
महाराणा प्रताप हाउस बनाम आजाद हॉउस
परिणाम :- महाराणा प्रताप हाउस 52 रन से विजयी
फाइनल
महाराणा प्रताप हाउस बनाम भगत सिंह हॉउस
परिणाम :- महाराणा प्रताप हाउस 21 रन से विजयी
मैन ऑफ द टूर्नामेंट यशवर्घन पाल
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यशवर्घन पाल
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज निष्कर्ष