भाषा विवि में हुआ ऑटो-कैड कार्यशाला का आयोजन

Update: 2026-04-07 13:55 GMT


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के तकनीकी ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑटो-कैड (AutoCAD) कार्यशाला का आयोजन माननीय कुलपति प्रो अजय तनेजा के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला में छात्रों को कंप्यूटर आधारित ड्राइंग और डिजाइनिंग के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. श्यामा पांडेय रहीं, जिन्होंने ऑटो-कैड सॉफ्टवेयर के महत्व, उपयोगिता तथा इंजीनियरिंग ड्राइंग में इसके व्यावहारिक प्रयोगों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ऑटो-कैड का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और इससे छात्रों को उद्योग में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाएं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग विभाग की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में एफओईटी (FOET) के निदेशक प्रोफेसर आर. के. त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विषय प्रभारी के के शाह, अभिषेक अवस्थी, आस्था चौरसिया, सलमान अंसारी तथा अभिनव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और कार्यशाला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने भाग लिया और ऑटो-कैड के विभिन्न टूल्स तथा तकनीकों को व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की।

Similar News